ℹ️ शैक्षणिक सूचना: यह गणना साधारण ब्याज (Simple Interest) फ़ॉर्मूले पर आधारित है और केवल जानकारी व शिक्षा के लिए है। यह वित्तीय सलाह नहीं है — बड़ा लेन-देन करने से पहले बैंक या विश्वसनीय स्रोत से सलाह अवश्य लें।
सेकड़ा ब्याज कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
ऊपर दिए टूल में बस रकम, सेकड़ा ब्याज दर (जैसे 2 रुपये सेकड़ा या 3 रुपये सेकड़ा) और अवधि भरें — कैलकुलेटर महीने-वार पूरा ब्रेकडाउन, कुल ब्याज और कुल देय राशि सेकंडों में दिखा देगा। इसके बाद आप इसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे WhatsApp पर भेज सकते हैं।
फ़ॉर्मूला
ब्याज = रकम × सेकड़ा दर × महीने ÷ 100
उदाहरण: 10,000 रुपये, 2 रुपये सेकड़ा, 6 महीने के लिए — 10,000 × 2 × 6 ÷ 100 = 1,200 रुपये ब्याज। कुल देय राशि = 11,200 रुपये।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. सेकड़ा ब्याज का मतलब क्या होता है?हर 100 रुपये पर तय ब्याज। जैसे "3 रुपये सेकड़ा" यानी हर 100 रुपये पर 3 रुपये ब्याज — महीने या साल के हिसाब से।
2. क्या यह कैलकुलेटर बैंक लोन के लिए भी चलेगा?नहीं, यह निजी उधार और गाँव-घर के कर्ज़ के लिए है। बैंक EMI के लिए EMI कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।
3. क्या यह कैलकुलेटर मुफ़्त है?जी हाँ, बिल्कुल मुफ़्त — कोई रजिस्ट्रेशन या ऐप डाउनलोड नहीं।
नमस्ते! मैं आशिक पठान हूँ, कोटा राजस्थान से। 10+ साल का ब्लॉगिंग अनुभव। इस वेबसाइट का मकसद आसान हिंदी में सेकड़ा ब्याज और लोन कैलकुलेटर उपलब्ध कराना है।
टिप्पणी करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें