सेकड़ा ब्याज

मजदूरी कैलकुलेटर: खेत में काम करने वालों का पूरा हिसाब | दिहाड़ी गणना टूल

अक्टूबर 15, 2026 • Ariz ...
खेत मजदूरी हिसाब कैलकुलेटर 2026: दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी कैसे जोड़ें? (PDF डाउनलोड)

🌾 खेत मजदूरी हिसाब कैलकुलेटर

नाम, दिहाड़ी और दिन भरें — हिसाब अपने आप हो जाएगा। आधे दिन के लिए 0.5 टाइप करें।

📋 सबका हिसाब एक नज़र में 📋
अभी कोई मजदूर नहीं जोड़ा। ऊपर मजदूर जोड़ें।

📊 कुल हिसाब

कुल मजदूर0
कुल दिन0
कुल मजदूरी₹0
कुल एडवांस₹0
बाकी देना है: ₹0

खेत मजदूरी हिसाब कैलकुलेटर: गाँव के मजदूरों की दिहाड़ी का पूरा हिसाब (PDF के साथ)

Hello दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में! आज के इस पोस्ट में आपको मजदूरी कैलकुलेटर के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ। मेरा नाम आशिक पठान है और मैं कोटा सिटी में रहता हूँ, लेकिन मेरा मूल गाँव से है और हमारी भी खेती-बाड़ी है।

गाँव में मैंने खुद देखा है कि जब खेतों में काम करने वाले मजदूरों का हिसाब लगाने की बात आती है, तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है। खासकर वो महिलाएं जो पढ़ी-लिखी नहीं हैं या बहुत कम जानती हैं, वो गाँव के किसी पढ़े-लिखे आदमी से हिसाब करवाती हैं। कभी-कभी गलती हो जाती है और बाद में किसी-किसी से झगड़ा भी हो जाता है।

इसी परेशानी को देखते हुए मैंने ये मजदूरी कैलकुलेटर टूल बनाया है। अगर आपको बेसिक पढ़ना-लिखना भी आता है, तो आप इस टूल में मजदूर का नाम, दिहाड़ी और दिन डालकर बहुत आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। ऊपर दिए कैलकुलेटर में आप सब कुछ भर सकते हैं और नीचे पूरी जानकारी भी पढ़ सकते हैं।

ये कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

ये टूल बहुत ही आसान है। इसमें आपको बस 4 चीजें भरनी हैं:

  1. मजदूर का नाम – जैसे रामू, श्यामू, गीता, सीता।
  2. दिहाड़ी – एक दिन की मजदूरी कितनी है (जैसे 300, 250, 200)।
  3. दिन – मजदूर ने कितने दिन काम किया। आधे दिन के लिए 0.5 टाइप करें।
  4. एडवांस – अगर बीच में कुछ पैसे दिए हैं तो वो डाल दें।

जैसे ही आप ये जानकारी भरेंगे, टूल अपने आप हर मजदूर की कुल मजदूरी, बाकी पैसा और सबका कुल जोड़ निकाल देगा।

💡 आधे दिन का हिसाब: अगर किसी मजदूर ने आधा दिन काम किया है, तो दिन वाली जगह में सिर्फ 0.5 टाइप करें। जैसे 5 पूरे दिन + 1 आधा दिन = 5.5 दिन। कैलकुलेटर खुद ही उसकी आधे दिन की मजदूरी जोड़ देगा।

मजदूरी कैलकुलेटर के खास फीचर्स

  • 📅 तारीख सेव करें: किस दिन का हिसाब है, वो भी लिख सकते हैं।
  • 🌱 खेत का नाम/काम: जैसे "रामू का खेत – धान कटाई" — बाद में पहचानने में आसानी।
  • 👤 मजदूर का नाम: एक-एक मजदूर का अलग हिसाब।
  • 💰 दिहाड़ी: हर मजदूर की अलग दिहाड़ी डाल सकते हैं।
  • ⏱️ दिन (0.5 = आधा दिन): पूरे और आधे दिन का सटीक हिसाब।
  • 💸 एडवांस: बीच में दिया गया पैसा भी दर्ज करें।
  • ✅ बाकी: कितना पैसा और देना है, अपने आप दिखेगा।
  • 📊 कुल हिसाब: कुल मजदूर, कुल दिन, कुल मजदूरी और कुल बाकी एक जगह।
  • 💾 ऑटो सेव: डेटा आपके मोबाइल में सेव रहता है।
  • 📄 PDF डाउनलोड: पूरे हिसाब की PDF बनाकर रख सकते हैं।
  • 🖨️ प्रिंट: सीधे प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • 💬 WhatsApp शेयर: एक क्लिक में हिसाब WhatsApp पर भेजें।
  • 📱 मोबाइल फ्रेंडली: पूरी स्क्रीन पर काम करता है, कोई बॉर्डर नहीं।

एक उदाहरण से समझें

मान लीजिए आपके गाँव में 10 बीघा का खेत है और उसमें 6 मजदूर फसल कटाई का काम कर रहे हैं। हर मजदूर की दिहाड़ी और दिन अलग हैं:

  • 3 मजदूर – 300 रुपये/दिन, 10 दिन काम
  • 2 मजदूर – 250 रुपये/दिन, 8 दिन काम
  • 1 मजदूर – 200 रुपये/दिन, 5.5 दिन काम (5 पूरे + 1 आधा)
मजदूरदिहाड़ीदिनकुल मजदूरी
मजदूर 1₹30010₹3,000
मजदूर 2₹30010₹3,000
मजदूर 3₹30010₹3,000
मजदूर 4₹2508₹2,000
मजदूर 5₹2508₹2,000
मजदूर 6₹2005.5₹1,100
कुल मजदूरी₹14,100

तो इस पूरे काम पर कुल 14,100 रुपये मजदूरी बनी। ऐसे ही आप ऊपर दिए कैलकुलेटर में डालकर सेकंड में हिसाब निकाल सकते हैं।

कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें? (Step by Step)

  1. सबसे ऊपर तारीख और खेत का नाम/काम डालें।
  2. पहले मजदूर का नाम, दिहाड़ी और दिन भरें।
  3. अगर आधा दिन काम किया है तो दिन में 0.5 टाइप करें।
  4. अगर बीच में पैसे दिए हैं तो एडवांस में डालें।
  5. ➕ और मजदूर जोड़ें बटन दबाकर बाकी मजदूर भी जोड़ें।
  6. नीचे कुल हिसाब में सब कुछ अपने आप दिख जाएगा।
  7. जरूरत पड़े तो PDF डाउनलोड या WhatsApp शेयर करें।

इस टूल के फायदे

  • ⏱️ समय की बचत: हाथ से जोड़ने की जरूरत नहीं।
  • 🎯 सटीक हिसाब: आधे दिन की मजदूरी भी सही जुड़ती है।
  • 🤝 झगड़ा खत्म: हर मजदूर का हिसाब साफ-साफ दिखता है।
  • 📱 मोबाइल पर आसान: खेत में खड़े-खड़े हिसाब लगाएं।
  • 💾 डेटा सेव: मोबाइल बंद होने पर भी डेटा सेफ रहता है।
  • 📄 PDF: कागज पर रिकॉर्ड रखने के लिए PDF बनाएं।
  • 💬 WhatsApp: सीधे WhatsApp पर हिसाब भेजें।
  • 🆓 पूरी तरह फ्री: कोई चार्ज नहीं, कोई लॉगिन नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. आधे दिन की मजदूरी कैसे डालें?

दिन वाली जगह में सिर्फ 0.5 टाइप करें। जैसे 3 पूरे दिन + 1 आधा दिन = 3.5 दिन।

2. क्या हर मजदूर की दिहाड़ी अलग डाल सकते हैं?

हाँ, हर मजदूर के लिए अलग दिहाड़ी डाल सकते हैं — जैसे किसी की 300, किसी की 250, किसी की 200।

3. एडवांस क्या होता है?

अगर आपने काम के बीच में मजदूर को कुछ पैसे दे दिए हैं, तो उसे एडवांस में डालें। कैलकुलेटर कुल मजदूरी से एडवांस घटाकर बाकी बता देगा।

4. क्या ये टूल फ्री है?

हाँ, पूरी तरह फ्री है। कोई लॉगिन, कोई साइनअप नहीं।

5. मेरा डेटा सेव रहेगा?

हाँ, आपका डेटा आपके मोबाइल/कंप्यूटर में ही सेव रहता है। ब्राउज़र बंद करके दोबारा खोलने पर भी हिसाब वापस मिल जाएगा।

6. क्या PDF बनाकर रख सकते हैं?

बिल्कुल! ऊपर दिए PDF बटन को दबाकर पूरे हिसाब की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

7. WhatsApp पर हिसाब कैसे भेजें?

💬 WhatsApp पर भेजें बटन दबाएं — पूरा हिसाब टेक्स्ट के रूप में तैयार हो जाएगा, फिर जिसे भेजना है उसे सेलेक्ट करें।

⚠️ नोट: ये कैलकुलेटर सिर्फ हिसाब लगाने के लिए है। किसी भी विवाद की स्थिति में स्थानीय नियम और दस्तावेज देखें।

आखिरी बात

दोस्तों, अगर आपको ये खेत मजदूरी कैलकुलेटर पसंद आया हो, तो अपने गाँव के किसान भाइयों, बहनों और मजदूरों के साथ जरूर शेयर करें। हो सकता है किसी के काम आ जाए और किसी का झगड़ा बच जाए।

अगर इस टूल में कुछ और फीचर चाहिए — जैसे उधार खाता, फसल का हिसाब, महीने का रिपोर्ट — तो नीचे कमेंट में जरूर बताइए। मैं जल्द ही और भी आसान टूल बनाऊँगा।

— आशिक पठान, कोटा (राजस्थान) 🌾

SekdaByajCalculator.in

खेती और गाँव की गणना का भरोसेमंद साथी

खेत मजदूरी हिसाब रिपोर्ट
तारीख: -
खेत / काम: -
क्र. मजदूर का नाम दिहाड़ी दिन कुल मजदूरी एडवांस बाकी
कुल जोड़ - - - - -
कुल बाकी देना है: -
नोट: ये रिपोर्ट SekdaByajCalculator.in के मजदूरी कैलकुलेटर से बनाई गई है। हिसाब की जाँच कर लेने के बाद ही भुगतान करें। किसी भी विवाद की स्थिति में स्थानीय नियम और दस्तावेज मान्य होंगे।
⏳ PDF बन रहा है...
कृपया रुकें
आशिक पठान

आशिक पठान संस्थापक

नमस्ते! मैं आशिक पठान हूँ, कोटा राजस्थान से। 10+ साल का ब्लॉगिंग अनुभव। इस वेबसाइट का मकसद आसान हिंदी में सेकड़ा ब्याज और लोन कैलकुलेटर उपलब्ध कराना है।

पूरा परिचय पढ़ें →

टिप्पणी करें

टिप्पणियाँ